श्रावस्ती, अप्रैल 25 -- कटरा, संवाददाता। मां सीता का प्राकट्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही लोगों की ओर से पूजा अर्चना कर कन्या भोज कराया गया। अखिल भारतीय अवधी एवं श्रावस्ती साहित्य के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को इकौना के सीताद्वार मन्दिर परिसर में जानकी नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें माता सीता का प्राकट्य दिवस मनाया गया। मनोज मिश्रा कप्तान, अजय मिश्रा, श्रवण कुमार शायक, सुरेश कुमार सैनिक और नीरज शुक्ला नालायक ने मां जानकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारम्भ किया। जिसमें पंडित बलभद्र शुक्ल इंटर कालेज इकौना की छात्राओं प्रियंका यादव, अर्चना, शिवांशी, अनुष्का, तनवी व निहारिका की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.