मुंगेर, फरवरी 1 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सीताकुंड में आज रविवार को माघी मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। शनिवार सीताकुंड में राजकीय माघी मेला का शुभारंभ एडीएम मनोज कुमार, जिला परिषद के अध्यक्ष साधना देवी, एसडीओ सदर कुमार अभिषेक , पूर्व जिला पार्षद कृष्ण मुरारी आदि ने किया। गौरतलब है कि माघी मेला को पहली बार राजकीय मेला का दर्जा दिया गया है। इसलिये जिला प्रशासन खुद मेला का कमान संभाले हुए हैं। जिला परिषद के अध्यक्ष साधना देवी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। इस पल का बहुत दिनों से इंतजार था। माघी मेला को राजकीय दर्जा मिले देर ही सही लेकिन सीताकुंड माघी मेला को राजकीय मेला का दर्जा प्राप्त हुआ है यह गौरव की बात है।इस माघी मेला की गौरव बनाए रखें और आगे भी बनाए रखेंगे। वहीं एडीएम मनोज कुमार ने कहा कि माघी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.