मुंगेर, जनवरी 30 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर के प्रसिद्ध सीताकुंड में माघी मेला की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कल शनिवार 31 जनवरी से मेला का शुभारंभ किया जाएगा। इस बार यह मेला राजकीय मेले का दर्जा प्राप्त होने के बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से की जा रही है। यह आयोजन एक महीने तक चलेगा। प्रशासन की ओर से असमाजिक तत्वों पर सीसी टीवी कैमरा से नजर रखी जाएगी। इसको लेकर जगह-जगह सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है। सदर प्रखंड क्षेत्र के सीताकुंड में लगने वाले इस मेले की तैयारियों में जिला प्रशासन के साथ-साथ कमेटी के सदस्य भी जुटे हैं। गौरतलब है कि सीताकुंड माघी मेला में मुंगेर ही नहीं जिले के विभिन्न जिलों के श्रद्धालु सीताकुंड आकर पूजा अर्चना करते हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोग सीताकुंड पहुंच...