कौशाम्बी, दिसम्बर 14 -- घर के चबूतरे की सीढ़ी से सड़क पर गिरी दो वर्षीय बालिका को लोडर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गोपसहसा गांव निवासी राम सिंह का घर सड़क के किनारे है। घर की उंचाई सड़क से ऊपर है। घर के चबूतरे तक पहुंचने के लिए सीढ़ी बनवाई गई है। रविवार की सुबह राम सिंह की दो वर्षीय बेटी साक्षी चबूतरे पर खेल रही थी। इस दौरान वह पैर लुढ़कने के कारण वह सीढ़ी से नीचे सड़क पर आ गिरी। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे लोडर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...