बिजनौर, फरवरी 3 -- पूंडरी कला गांव में पतंग उड़ाने के लिए सीढ़ी से छत पर चढ़ रहा बालक की अचानक गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रशांत पुत्र मनोज उम्र 6 वर्ष अपने घर की छत पर पतंग उड़ाने के लिए बांस की सीढ़ी पर चढ़ रहा था। तभी अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल जमीन पर आकर गिरा। घटना में प्रशांत गंभीर घायल हो गया, परिवार में अफरा तफरी मच गई। तुरंत लहुलवान अवस्था में प्रशांत को बिजनौर अस्पताल ले जाया गया। जान नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते वक्त रास्ते में ही प्रशांत की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.