कोडरमा, मार्च 7 -- कोडरमा। महतोअहरा के समीप संचालित अंजनी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार की देर शाम सीढ़ी से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान औरंगाबाद निवासी बालेश्वर यादव, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। अस्पताल लाने के दौरान मजदूर की रास्ते में मौत हो गई। शनिवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। साथी मजदूरों ने बताया कि काम के दौरान मजदूर सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया था। अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.