कोडरमा, दिसम्बर 5 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीय प्रकाश ठाकुर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रकाश ठाकुर अपने घर की छत पर धान का पुआल चढ़ा रहे थे। वे लकड़ी की सीढ़ी के सहारे ऊपर जा रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और वे जमीन पर गिर पड़े। गिरने से उनके माथे पर गंभीर चोट आई। परिजनों ने उन्हें तुरंत कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। लेकिन रांची ले जाने के क्रम में ही बरही के पास उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.