उरई, मई 9 -- जालौन। संवाददाता मकान के सीढ़ी बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद का मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी एक पक्ष के असलम एवं दूसरे पक्ष के तुफैल, उम्रर, जुबैर, तौफीक, खुर्शीद व इकबाल के बीच मकान की सीढ़ियां बनाने को लेकर विवाद हो गया। शुरूआती बातचीत से शुरू हुआ विवाद बाद में गाली, गलौज होकर हाथापाई तक पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों के समझाने का प्रयास किया। समझाने के बाद भी न मानने पर वहां मौजूद लोगों ने विवाद की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुची पुलिस ने उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...