सीढ़ियों से गिरने की कहानी निकली गलत, महिला ने की थी खुदकुशी
लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ संवाददातावृंदावन योजना स्थित आसरा कॉलोनी में निवासी सलोनी (27) ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में फंदे के निशान मिले हैं। वहीं, पति ने सीढ़ियों से गिरने की बात घबराहट में ससुरालीजनों और पुलिस वालों को बताई थी, जो कि गलत निकली। पुलिस की पड़ताल में यह भी बात सामने आई है कि दंपति के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। उसके बाद सलोनी ने खुदकुशी का कदम उठाया।गोमती नगर के विनय खंड निवासी लाल सिंह की बेटी सलोनी 27 की शादी दो दिसंबर 2024 को वृंदावन योजना के आसरा कॉलोनी निवासी अरुण यादव से हुई थी। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि अरुण और सलोनी प्राइवेट नौकरी करते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि सलोनी के गले में फंदे के निशान थे। रिपोर्ट के आधार पर जब अरुण से सख्ती से पूछताछ की गई तो उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.