नोएडा, जून 29 -- - जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम नोएडा, संवाददाता। फेज-वन थाना क्षेत्र के सेक्टर-आठ में रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति रविवार सुबह अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए। उनके जीजा ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि अशोक दास मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वह यहां जेजे कॉलोनी में रहते थे और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। शनिवार शाम वह घर की छत पर सो रहे थे। रविवार सुबह परिवार के लोग उठे तो देखा वह सीढ़ियों से उतरते समय नीचे गिरकर घायल हो गए हैं। यह भी पढ़ें- सीढ़ियों से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत उनके सिर से अत्यधिक खून बह रहा था। बहनोई कमलेश और परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां सोमवार सुबह उपचार के दौर...