रुडकी, जनवरी 1 -- झबरेड़ा, संवाददाता। छत पर चढ़ते समय सीढ़ियों से गिरकर घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव निवासी 47 वर्षीय आजाद सिंह 26 दिसंबर की देर शाम अपने मकान की छत पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को चिकित्सक के यहां ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे जॉलीग्रांट हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को मृतक के शव को झबरेड़ी गांव में लाया गया। जहां गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार आजाद सिंह की कोई संतान नहीं है। ------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...