शाहजहांपुर, जुलाई 27 -- शाहजहांपुर। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के बिजलीपुरा स्थित कार्यालय में बच्चों के लिए पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आधुनिक बीज रोपण तकनीक 'सीड बॉल' की जानकारी दी गई। बच्चों ने स्वयं सीड बॉल तैयार कर इसके निर्माण, उपयोग और पर्यावरणीय लाभों को समझा। संस्था की महानगर अध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी शिवानी गुप्ता ने बच्चों को बताया कि सीड बॉल तकनीक कम मेहनत और कम लागत में अधिक पौधरोपण का प्रभावी माध्यम है। इसके बाद माला सिंह ने वीडियो कॉल के माध्यम से सीड बॉल बनाने की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि मिट्टी में जैविक खाद मिलाकर उसमें किसी भी फल या सब्जी का बीज रखा जाता है। फिर इस मिश्रण को गेंद का आकार देकर धूप में सुखाया जाता है। सूखने के बाद इन सीड बॉल्स को खेत, मैदान या किसी भी खाली जमीन पर फ...