सीड ड्रिल मशीन ले जा रहे ट्रैक्टर में ट्रेलर ने मारी ठोकर, चालक-खलासी घायल
बस्ती, मई 25 -- बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार आधी रात देवरिया से रामपुर जा रहे ट्रैक्टर से जुड़ी सीड ड्रिल मशीन की एक ट्रेलर से टक्क्र हो गई। इसके चलते ट्रैक्टर दो भागों में बंट गया। हादसे में चालक और खलासी जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर महाराजगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एनएचआई टीम की मदद से ट्रैक्टर और सीड मशीन को सड़क से हटाकर किनारे कराया। बताया जाता है कि देवरिया से रामपुर जा रहे ट्रैक्टर के पीछे से ट्रेलर ने ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी तेज हुई की ट्रैक्टर और मशीन दो हिस्से में बंट गई। हादसे की शिकार गाड़ियां दूर तक रेलिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। टक्कर सुनकर आसपास के लोग दौड़े चालक और खलासी को बाहर निकाले। एनएचआई की टीम ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त मशीन और ट्रैक्टर को काफी मशक्कत के बाद ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.