उन्नाव, मई 23 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले की बैंकिंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक में डीएम घनश्याम मीना ने बैंकों के प्रदर्शन पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों की जमकर क्लास ली। जिलास्तरीय बैंक परामर्श एवं समीक्षा समिति (डीसीसी/डीएलआरसी) की बैठक में सीडी रेशियो, एनपीए और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति को लेकर गहरी नाराजगी जताई। स्पष्ट चेतावनी दी कि सुधार नहीं हुआ तो कठोर कार्रवाई तय है। यह भी पढ़ें- डीएम की चेतावनी,बैंकर्स आवेदन अनावश्यक लंबित न रखेंबैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने विशेष रूप से पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक के खराब सीडी रेशियो पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित बैंक मैनेजरों को कड़ी फटकार लगाई। लीड बैंक मैनेजर को स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल ब...