बेगुसराय, अप्रैल 16 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। मैट्रिक सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा परिणाम में सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर के छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस स्कूल के शत प्रतिशत छात्राओं को इस परीक्षा में सफलता मिली है। इस शिक्षण संस्थान के सभी 112 छात्र-छात्राएं अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल के निदेशक एस के सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 की 10 वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में सी डी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर के छात्र मयंक मधुकर और छात्रा नुपुर कुमारी ने 93.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल की छात्रा रेशमी ने 93% अंकों के साथ द्वितीय स्थान और आयुष कुमार ने 92.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.