बेगुसराय, अप्रैल 11 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड कार्यालय परिसर में सीडीपीओ दफ्तर में शुक्रवार को पोषण मेले का आयोजन किया गया। इसमें सभी सेविकाओं ने भाग लिया। इस दौरान सीडीपीओ अंजना कुमारी ने बताया कि नौ अप्रैल से 23 अप्रैल तक पोषण मेला का समय निर्धारित है। बताया कि पहले छह साल मे बच्चों का 85 प्रतिशत मानसिक विकास हो जाता है। इसलिए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेविका बच्चों के पोषण का खास ध्यान रखें। साथ ही परिवार और समुदाय में जागरूकता भी बढ़ाने के लिए ध्यान देना है। बताया गया है कि यह आठवा पोषण मेला है जो कि समाज कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित किया गया है। मौके पर महिला प्रवेक्षिका और सेविकाएं मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...