सीडीपीओ के नवनिर्मित कार्यालय के शुभारंभ पर पोषण पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा एवं सीडीओ कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी बुढाना के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीपीओ संतोष तोमर, डा. राजीव कुमार और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डा. राजीव ने सीडीपीओ को सम्मानित करते हुए समस्त स्टाफ को नए कार्यालय की शुभकामनाएं दीं। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही 8वें पोषण पखवाड़ा 9-23 अप्रैल के अंतर्गत एक जन-जागरूकता कार्यशाला भी आयोजित की गई। इस वर्ष की थीम जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास रखी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के मानसिक विकास, स्तनपान, खेल-आधारित शिक्षा और स्क्रीन टाइम कम करने जैसे बिंदुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.