कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- चायल में स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में बुधवार को शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया था। वह एक आंगनबाड़ी के साथ पहुंचा था। इसका विरोध करने पर शराब के नशे में धुत दीपक सिंह पुत्र शिवमोहन पटेल निवासी चलौली ने वहां मौजूद शिवबाबू सिंह पुत्र रामलखन निवासी म्योहर को पीट दिया था। इस दौरान गाली-गलौज भी की थी। इससे वहां मौजूद महिलाओं में नाराजगी फैल गई थी। प्रकरण में शिवबाबू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दीपक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...