लखीमपुरखीरी, मई 18 -- ई-आफिस से सभी विभागों में काम शुरू हो गया है। ब्लाक भी ईआफिस से ही जोड़े गए हैं। अब ब्लाकों पर चल रहे सीडीपीओ कार्यालयों को भी ई-आफिस से जोड़ने का निर्देश सीडीओ ने दिया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने डीपीओ को निर्देश दिया है कि सभी सीडीपीओ कार्यालय को ई-आफिस से जुड़वाकर फाइलों को ऑनलाइन भेजें। जिले के सभी 15 ब्लाकों के अलावा शहरी परियोजना को मिलाकर 16 सीडीपीओ कार्यालय चल रहे हैं। दो दिन के अन्दर सभी कार्यालयों को ई-आफिस से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। सीडीपीओ की लागिन आईडी से ही ऑनलाइन फाइलें भेजी जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...