मथुरा, जुलाई 21 -- बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में उनके राजीव भवन स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें में वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्माण हो रहे 69 आगनवाड़ी केन्द्रों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीपीओ ने बताया कि जनपद 69 केन्द्रों के सापेक्ष 34 केंद्रों का कार्य पूर्ण पाया गया। जबकि शेष 35 केन्द्र फिनिशिंग स्तर पर पाये गए। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारियों को तत्काल कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अतिकुपोषित बच्चों का एनआरसी संदर्भ आदि बिंदुओं की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी को प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- Purnia News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर मना...