वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी/चिरईगांव। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह मंगलवार दोपहर बाद अचानक चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने विभिन्न पटलों का निरीक्षण और ग्रामीण योजनाओं की समीक्षा की। सहायक कृषि अधिकारी विनीत से उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति जानी। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कड़ी फटकार लगाते हुए उनका मार्च महीने का वेतन रोकने और उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर तीन पंचायत सहायकों और सचिवों का भी वेतन रोकने का निर्देश दिया। ब्लॉक मुख्यालय सभागार में बैठक में अधिकारियों ने 'जीरामजी' को लेकर बताया कि पिछले वर्ष ब्लॉक के विभिन्न गांवों में कुल 21 तालाबों का चयन किया गया था। पंचायत विभाग को आईजीआरएस की प्रगति के लिए निस्तारण और लंबित मामलों के अलग-अलग रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। सीडीओ...