मिर्जापुर, मई 23 -- मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने चुनार गंगा घाट पुल पर सुरक्षा जाली लगाने में विलंब किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने फाइनेंशियल बिड स्वीकृत करने के मामले को बीते एक हफ्ते से लटकाए जाने को काफी गलत बताया। कहा कि जब शासन से पैसा दो माह पूर्व मिल गया तो टेंडर कराने में विलंब क्यों किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मुख्य अभियंता ने टेंडर की आपत्तियों की जांच पूरी कीनिर्देश और चेतावनी उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह यादव को तत्काल मुख्य अभियंता से बात कर इस संबंध में शासन को पत्र भिजवा कर फाइनेंशियल बिड सोमवार तक खुलवाने और कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अगले सप्ताह जाली लगवाने का कार्य नहीं शुरू कराया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।बजट और टेंडर प्रक्र...