बिजनौर, मार्च 29 -- बिजनौर। निपुण भारत अभियान के तहत जनपद के निपुण विद्यालयों का सम्मान समारोह कृष्णा फार्म बिजनौर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने संयुक्त रूप से निपुण विद्यालय के शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रण विजय सिंह ने जनपद के 813 विद्यालय के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ है उसे ज्ञानवान होने के साथ-साथ दक्ष भी होना चाहिए ताकि ज्ञान को सही तरीके से देशवासियों में स्थानांतरित कर विकसित भारत बनाने में योगदान दिया जा सके। सीडीओ ने विद्यालय निपुण होने पर अध्यापक और अध्यापिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में बीएसए सचिन कसाना, एसआरजी दुष्यंत कुमार, आकाश अग्रवाल, अरुण जिंघाला, बीईओ चरन सिंह, ...