अमरोहा, अप्रैल 13 -- अमरोहा। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय अंतर विभागीय समीक्षा बैठक ली। शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने के संबंध में सभी विभागों को निर्देशित किया।बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 30 अप्रैल तक चलेगा जबकि दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा। एडीओ पंचायत को निर्देश दिए कि ऐसे गांव चिन्हित करें, जहां गंदगी की समस्या सबसे अधिक है। चिन्हित गांवों में से पांच-पांच गांवों में संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर सफाई कराने, जलभराव हटाने, झाड़ी कटाई कराते हुए स्वच्छ बनाने का निर्देश दिया। अभियान में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। स्कूलों में होने वाली प्रार्थना में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता लाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.