लखीमपुरखीरी, फरवरी 8 -- सीडीओ अभिषेक कुमार ने शनिवार को ब्लाक का निरीक्षण किया। कक्षों में जाकर फाइलों के रखरखाव, पेंडेंसी आदि के बारे में जानकारी ली। कर्मचारियों से उनके काम के बारे में पूछा। ब्लाक परिसर की सफाई ठीक न मिलने पर एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार को चेतावनी दी है। इस दौरान परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया, प्रभारी बीडीओ मितौली आईएएस मनीषा धार्वे, एडीओ पंचायत प्रमोद वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...