चित्रकूट, जून 24 -- चित्रकूट। जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक में सीडीओ डीपी पाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पौधरोपण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अगले महीने से चलाए जाने वाले पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण स्थलों का चयन कर गड्ढा खुदान तथा संरक्षण संबंधित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। पौधरोपण अभियान में ग्राम्य विकास, कृषि, शिक्षा, पंचायती राज, नगर निकाय समेत अन्य विभागों की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। जनसहभागिता के माध्यम से अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, मंदाकिनी नदी के संरक्षण तथा हरित आवरण बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर भी विचार विमर...