लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 19 -- जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय छाउछ परिसर में बन रहे आडिटोरियम का निरीक्षण शुक्रवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया। करीब 6.31 करोड़ की लागत से यह आडिटोरियम बन रहा है। आडिटोरियम में 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था और स्टेज के साथ ही आठ आवास भी बनाए जा रहे हैं। सीडीओ ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को भी देखा। सीडीओ ने बताया कि इस परियोजना को अगस्त 2024 में स्वीकृति मिली थी। परियोजना की कुल लागत 6.31 करोड़ रुपये है। निर्माण की जिम्मेदारी कार्य उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम लिमिटेड (यूपी-सिडको) को दी गई है। यहां 18 गुणे 34 मीटर क्षेत्रफल में ऑडिटोरियम हॉल तैयार किया जा रहा है इसमें 300 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। वहीं स्टाफ रूम और आठ टाइप-2 आवास का निर्माण किया जाएगा। सीडीओ ने कार्यदायी संस्थ्ज्ञा के अफसरों...