बस्ती, मई 19 -- दुबौलिया। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने विकास खंड दुबौलिया का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ के अचानक पहुंचने से ब्लॉक परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विभिन्न विभागों के अभिलेखों, योजनाओं की प्रगति और कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बीडीओ सहित संबंधित अधिकारियों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीडीओ इसके ब...