बागपत, अप्रैल 11 -- बागपत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला पंचायत राज विभाग की ओर से जिले में किए गए कार्यों की रिपोर्ट सीडीओ को नहीं दी जा रही थी। लगातार पत्राचार किया जा रहा था। रिपोर्ट न देने पर सीडीओ ने डीपीआरओ समेत छह अधिकारी और कर्मचारियों को वेतन रोक दिया है। चेतावनी दी रिपोर्ट नहीं दी तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत राज विभाग में आज कल अजब गजब खेल चल रहा है। कभी ग्राम सचिवों के तबादलों की फाइल लीक हो जाती है और तभी विभाग में अन्य कार्यों पर विवाद गहराता जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के बीच चल रहे मतभेद भी किसी से छुपा नहीं है। अब ताजा प्रकरण बार फिर सामने आया है, जिसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लपरवाही की वजह से सीडीओ ने वेतन रोका गया। हुआ यूं की सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने डीपीआरओ से जिले में स्वच्छ भारत मिशन के ...