शामली, अप्रैल 24 -- शामली। गुरूवार को विकास गुरूवार को सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत शहरी चिकित्सा इकाइयों में उपलब्धि कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को फटकार लगाते हुए चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए है। गुरूवार को आयोजित बैठक में सीडीओ ने मातृ मृत्यु की समीक्षा की आख्या रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के लिए एसीएमओ को निर्देशित किया।ऑनलाइन ओपीडी पर्ची के क्रम में अच्छी उपलब्धि के लिए सीडीओ ने सभी को निरंतर अच्छी स्थिति बनाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करना में ऑनलाइन ओपीडी पर्ची तथा इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड की उपलब्धि शून्य होने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने...