हापुड़, जुलाई 1 -- सीडीओ श्रुति शर्मा ने मंगलवार सुबह जिला अस्पताल हापुड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में विभिन्न व्यवस्थाओं को जांचा और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों का हाल जाना और बेहतर साफ सफाई रखने के निर्देश जारी किए। सीडीओ श्रुति शर्मा मंगलवार सुबह जिला अस्पताल हापुड़ में पहुंचीं। यहां उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों में व्यवस्था को जांचा। व्यवस्थाओं को जांचकर उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया। उन्होंने दवाईयों का रख-रखाव भी चेक किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की गई। उन्होंने अस्पताल का रिकॉर्ड भी जांचा और सीएमएस को निर्देश जारी किए। सीडीओ ने नर्सरी में भी बच्चों को भर्ती करने की व्यवस्था देखी। यह भी पढ़ें- सीडीओ ने जिला अस्पताल में जाना मरीजों का हाल भर्ती बच्चों के प...