सीडीओ ने जवाहर नगर सहकारी समिति का निरीक्षण किया
मुरादाबाद, मई 12 -- सदर ब्लॉक के जवाहर नगर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी को रजिस्टर और सहकारिता से जुड़े अभिलेख अधूरे मिले। इस दौरान सीडीओ ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता से सीधी बात की। जिम्मेदारों को सचेत किया और निर्देशित दिया कि समस्त अभिलेख पूरे किये जाएं। समितियों पर उर्वरक की उपलब्धता एवं उनके वितरण में पारदर्शिता लाएं। विभाग के अफसरों को खाद वितरण के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। समितियों पर पर्याप्त यूरिया सहित अन्य रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के समय सहायक विकास अधिकारी सहकारिता दीपक शर्मा, सचिव इकरामुद्दीन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.