मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- मोरना। चौरावाला गांव में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा संचालित योजनाओं और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। सीडीओ ने पंचायत घर, स्वास्थ्य उपकेंद्र, ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति, लाइब्रेरी सहित गांव की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गांव में जल्द ही समृद्धि केंद्र की स्थापना की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को रोजगार, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। बीडीओ मोरना विशाखा, ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार उर्फ वीरू, ग्राम पंचायत सचिव योगेश कुमार, अर्जुन सिंह, अंकित मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.