मिर्जापुर, फरवरी 20 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोरखी और मदनपुरा गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। गोरखी गांव में सीडीओ विशाल कुमार ने ग्रामीणों की समस्यायों को सुना। उन्होंने युसूफपुर में तालाब में स्थापित पानी टंकी के गेटवाल तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाए जाने के लिए निर्देशित किया। ग्राम सचिव को गांव में कितने लोगों को कनेक्शन दिया गया है एवं कितने लोग शेष हैं इसकी रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। समूह की दीदी चांदनी ने गांव में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाए जाने की मांग की। सीडीओ ने प्रस्ताव तैयार कराने का निर्देश दिया। वहीं पेंशन से वंचित पात्रों को प्राथमिकता के आधार पर पेंशन स्वीकृत कराने की हिदायत बीडीओ को दी। सुमित्रा एवं तारा ने राशनकार्ड बनवाने, श्याम कुमार चौहान ने राशनकार्ड में नाम जोड़ने, मनीष चौह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.