हापुड़, मई 16 -- सीडीओ श्रुति शर्मा ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद गांव उपैड़ा और अमीरपुर नंगौला का निरीक्षण किया। इसके बाद सीडीओ विकास खंड हापुड़ पहुंची, जहां ग्राम प्रधानों के साथ गांवों के विकास पर चर्चा की। कुछ ग्राम प्रधानों ने गांवों के विकास में आ रही बाधा को भी सीडीओ के समक्ष रखा, जिसपर सीडीओ ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। समाधान दिवस के बाद सीडीओ श्रुति शर्मा गांव उपैड़ा पहुंची। यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। सीडीओ ने कहा कि महिलाएं समूह से जुड़कर छोटी बचत के माध्यम से अपनी आर्थिक सुधार सकती है, उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने समूह की महिलाओं से भी समस्या की जानकारी ली। इसके बाद सीडीओ विकास खंड हापुड़ पहुंची, यहां ग्राम प्रधानों व सचिवों के साथ गांवों के विकास पर चर्चा की。 यह भ...