गौरीगंज, मई 16 -- शुकुल बाजार। सीडीओ पूजा साहू ने आकांक्षात्मक विकासखंड शुकुल बाजार की ग्राम पंचायत हुसैनपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी और निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को जनहितकारी योजनाओं से जोड़ने व विकास कार्यों के सत्यापन पर जोर दिया। ग्राम चौपाल में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, डीडीओ वीरभानु सिंह, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, पीडी डीआरडीए, बीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीडीओ ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही ग्रामीणों से उनके सत्यापन एवं गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। सीडीओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बात कर उनकी आजीविका गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- सीडीओ न...