शाहजहांपुर, मई 8 -- शाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने भावलखेड़ा ब्लॉक स्थित बृहद गौ संरक्षण केंद्र सालिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में भारी अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीडीओ को गौशाला परिसर में कई स्थानों पर जलभराव मिला, जबकि जगह-जगह गोबर के ढेर लगे हुए थे। गंदगी और बदहाल व्यवस्था के कारण दुर्गंध की स्थिति बनी हुई थी, जिससे गौवंश के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में हरे चारे की व्यवस्था नहीं मिली। वहीं भूसे का स्टॉक भी अपेक्षा से कम पाया गया। चोकर की बोरियां भी स्टॉक रजिस्टर में दर्ज संख्या के मुकाबले कम मिलीं, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। यह भी पढ़ें- गो संरक्षण केंद्र में गंदगी व जलभराव देख भड़की डीएम गौशाला में अन्य कई कमियां मिलने पर...