देवरिया, अक्टूबर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, गन्ना सहित कृषि विभाग से जुड़े विभागों की प्रगति की समीक्षा की। सीडीओ ने सभी विभागों को संचालित योजनाओं को प्रमुखता से संचालित करने और उन्हे किसानों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।मुख्य विकास अधिकारी ने उप निदेशक कृषि को कृषकों से जुड़ी योजनाएं, कृषि यंत्रों की उपलब्धता, खाद-बीज की उपलब्धता सहित संचालित सभी योजनाओं के लक्ष्य की पूर्ति तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों को योजनाओं को मत्स्य पालकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी व सहकारिता विभाग को भी अपने विभाग की योजनाओं को कृषकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में उपनिदेशक कृषि सुभाष मौर्य, जिला कृषि अधिकारी उदय शंक...