कौशाम्बी, मई 19 -- कृषि विज्ञान केंद्र का मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान संचालित कृषि योजनाओं एवं ग्रामीण विकास गतिविधियों की समीक्षा और नवीन तकनीकों, किसानों की आय वृद्धि, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की। केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कृषि विज्ञान केंद्र की उपलब्धियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, ऑन फार्म ट्रायल, फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन एवं कृषक हित में संचालित गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने केंद्र से जनपद में किसानों के बीच वैज्ञानिक तकनीकों के प्रसार एवं कृषि आधारित उद्यमिता विकास की जानकारी भी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़...