सीडीओ ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर दो अधिकारियों को नोटिस
बस्ती, मई 17 -- रूधौली। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने शनिवार को रूधौली ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक के विभिन्न पटलों शिकायत, मनरेगा, सेवा पुस्तिका, एडीओ पंचायत कार्यालय एवं एनआरएलएम अवलोकन किया। निरीक्षण में स्थापना पटल पर सेवा पुस्तिकाओं के सत्यापन में लापरवाही पाए जाने पर उर्दू अनुवादक जुल्फेकार अहमद सिद्दीकी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया कि संबंधित सभी सेवा पुस्तिकाओं को दो दिन के भीतर पूर्ण एवं अद्यतन किया जाए, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, ब्लॉक परिसर में शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य अधूरे पाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। यह भी पढ़ें- कार्यदाई संस्था को समय से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश इस पर अवर अभियंता (आरईडी)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.