महाराजगंज, अप्रैल 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल ब्लॉक स्थित ग्राम श्यामदेउरवा पंचायत भवन पर सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 143 किसानों में से केवल 15 का ही पंजीकरण हुआ मिला। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष किसानों से तत्काल संपर्क स्थापित कर उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रोत्साहित किया जाए।सीडीओ ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि फार्मर रजिस्ट्री को मिशन मोड पर संचालित किया जाए और डोर-टू-डोर अभियान चलाकर जल्द से जल्द पंजीकरण पूरा किया जाए। बताया कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि वे अपनी रजिस्ट्री अवश्य कराएं, ताकि...