अमरोहा, मार्च 6 -- अमरोहा। बीते दिनों मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने गांव चौधरपुर में ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थीं। इस दौरान पेयजल योजना समेत कई समस्याओं से मंडलायुक्त को अवगत कराते हुए ग्रामीणों ने समाधान कराने की मांग की थी। गुरुवार को सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा ने गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। पानी की टंकी समेत पेयजल योजना के संबंध में जानकारी की। निरीक्षण के दौरान जो कमियां थीं, उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इस दौरान डीपीआरओ पारुल सिसोदिया समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...