हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से जिला महिला चिकित्सालय में एचपी वी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने फीता काटकर किया। 22 बच्चियों को टीका लगाया गया। सीडीओ ने बताया कि 14 साल पूरी कर चुकी और 15 साल से कम आयु की किशोरियां यह टीका लगवा सकती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण जरूत कराएं। यह पूरी तरह सुरक्षित है। कैंसर से बचाव में प्रभावी है। मेडिकल कॉलेज हरदोई के प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर विश्व में महिलाओं में चौथा सबसे आम कैंसर है। यह ह्यूमन पैपिलोमावायरस के संक्रमण से होता है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद सचान ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क टीकाकरण कि...