कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने शुक्रवार को वन विभाग द्वारा संचालित अलीपुरजीता पौधशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नर्सरी में उपलब्ध पौधों की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन किया। साथ में रहे प्रभागीय वन अधिकारी पंकज कुमार शुक्ल को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वन अधिकारी ने सीडीओ को बताया कि नर्सरी में लगभग 14.35 लाख पौधों का उगान किया गया है। इसमें जामुन 89590, अमरूद 69970, आम 40000, इमली 6284, आंवला 13683, कटहल 2000, जंगल जलेबी 2732, नींबू 37677, बेल 11200, महुआ 20000, सहजन 2736 शामिल हैं। इनमें कुछ पौधे 6-7 फीट ऊंचे हैं और छोटे पौधे एक से तीन फीट लंबे हैं। यह भी पढ़ें- विकास भवन परिसर व कार्यालयों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश सीडीओ ने निर्देशित किया कि नियमित अनुश्रवण करके वृक्षार...