मऊ, अप्रैल 19 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास खण्ड घोसी अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीसाथ में शनिवार की शाम जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। चौपाल में तीन महिलाओं की गोदभराई का रस्म किया गया तथा उपस्थित एएनएम और सीडपीओ को इन महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा पोषणयुक्त खानपान के लिए अवगत कराया। ग्रामीणों को प्राथमिक स्कूल में बच्चों के नामंकन कराने के लिए अपील की। गांव में दो इंटरलॉकिंग कार्य के निर्माण को देखा। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड घोसी का निरीक्षण किया। जिसमें अभिलेखों व फाइलों का भौतिक सत्यापन करते हुए तत...