रामपुर, फरवरी 27 -- रामपुर। पटवाई में कस्तूरबा विद्यालय का सीडीओ गुलाब चंद्र ने निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में नामांकित 100 छात्राओं के सापेक्ष 88 बालिकाएं उपस्थित पाई गईं। समस्त शैक्षिक स्टाफ भी निर्धारित समय पर उपस्थित मिला। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कक्षा छह व सात की बालिकाओं से भूगोल, विज्ञान, गणित एवं अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने छात्राओं को विषयों को रटने के बजाय समझकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी तथा कठिन विषयों को सरल तरीकों से सीखने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। सीडीओ ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का भी अवलोकन किया तथा शिक्षिकाओं को निर्देशित किया कि बालिकाओं की शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनुशासन, स्वच्छता और नियमित अध्ययन ...