महाराजगंज, फरवरी 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीडीओ महेन्द्र कुमार सिंह ने जिला स्तरीय साख समिति से जुड़े हुए अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पीएम सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित अन्य सभी सरकारी ऋण योजनाओं की प्रगति बेहतर होना चाहिए। बैंकों में लंबित प्रककणों को समय सीमा के अंदर जिम्मेदार स्वीकृत कराएंगे। ताकि लाभार्थियों को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में कोई दिक्कत न होने पाय। लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि दिसंबर 2025 तक जनपद के बैंकों में कुल 8739.68 करोड़ जमा है। जबकि बैंकों ने लाभार्थियों में कुल 6344.49 करोड़ रुपये का ऋण वितरित कर दिया है। जिले का सीडी रेशियो 72.60 प्रतिशत पहुंच गया है। इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के...