फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस के मामले निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक की। जिसमें अनुपस्थित रहने पर आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि आईजीआरएस मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिससे जिले की रैकिंग खराब हो रही है। इसलिए सभी अधिकारी आईजीआरएस में आए मामलों का निस्तारण करने के लिए क्षेत्रीय भ्रमण अवश्य करें। जिससे मौके पर जाकर समस्याओं के बारे में जानकारी मिल सके, बल्कि उनका अधिक विश्वसनीयता से निस्तारण भी किया जा सके। बैठक में अ...