हाथरस, मई 17 -- सीडीओ के स्टेनो से मारपीट, मोबाइल व चेन छीनी सीडीओ के स्टेनो से मारपीट, मोबाइल व चेन छीनी - कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वसुंधरापुरम के निकट की घटना

घटना का विवरण हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वसुंधरापुरम के निकट शनिवार की रात दो बाइक सवार आरोपियों ने सीडीओ के स्टेनोग्राफर से मारपीट की। आरोपी स्टेनोग्राफर से मोबाइल व रुपए छीनकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

पीड़ित का बयान सीडीओ पीएन दीक्षित के स्टेनोग्राफर शैलेश वर्मन ने तहरीर देते हुए कहा है कि वह विकास भवन से अपने घर जा रहे थे। शनिवार की रात लहरा रोड पर वसुंधरापुरम के निकट दो बाइक सवार आरोपियों ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने स्टेनोग्राफर की बाइक रोक ली। आरोपियों ने स्टेनोग्राफर से मारपीट की। कार में ईंट पत्थर मारे। कहा ...