गोरखपुर, मई 9 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी के समक्ष पेंशन, राशन कार्ड, पोखरी में मकान बनवाने, सड़क नहीं होने से उत्पन्न होने वाली समस्या का मुद्दा ग्रामीणों ने उठाया। इस दौरान ग्रामीणों ने अम्बेडकर पार्क बनवाने की मांग की। ग्राम चौपाल में सीडीओ ने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने एवं अमृत सरोवर की साफ सफाई एवं पानी की व्यवस्था कराने के लिए ग्राम सचिव को निर्देशित किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से समूह की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ ने पूछा ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में पूछा तो सुरसती, नथुनी बृद्धा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। वहीं राशन कार्ड नहीं मिलने की शिकायत महिलाओं उठाया। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.